हरिद्वार।
हरिद्वार में नगर निगम चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। आज भाजपा और कांग्रेस मेयर प्रत्याशियों के मुख्य चुनाव ऑफिस खोले गए। भाजपा प्रत्याशी किरन जैसल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे, इस दौरान बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान समेत तमाम भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भरा।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आयोजित हुई जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा मौजूद रहे। दोनों दलों के नेताओं की ओर से हरिद्वार नगर निगम सीट जीतने के दावे किए गए। भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के जरिए हरिद्वार सीट जीतने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस हरिद्वार कॉरिडोर को लगातार मुद्दा बनाकर भाजपा को घेर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *