हरिद्वार।
सोमवती अमावस्या के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साल का अंतिम गंगा स्नान और न्यू ईयर होने के चलते लोग दूर-दूर से हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। सुबह 4 बजे से हर की पैड़ी पर लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन को आज लाखों की संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *