हरिद्वार।
खेल मंत्री रेखा आर्य बुधवार को हरिद्वार दौरे पर रहीं। खेल मंत्री ने हरिद्वार के रोशनाबाद में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान खेल विभाग के सभी अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। खेल मंत्री ने 38वे राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा भी लिया। राष्ट्रीय खेलों में तीन खेल प्रतियोगिताएं हरिद्वार में भी आयोजित होनी है, जिसके लिए रोशनाबाद में खेल विभाग के द्वारा खिलाड़ियों के कैंप चलाए जा रहे हैं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के ट्रायल मैचों को देखा और खिलाड़ियों से संवाद भी किया। खेल मंत्री का कहना है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। खिलाड़ियों का उत्साह देखकर लगता है कि उत्तराखंड खेलों के सफल आयोजन के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों में जीत भी हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *