हरिद्वार।
हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा है। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर में चढ़कर यात्रियों से कैश और मोबाइल फोन लूटे थे। लूट की वारदात के बाद हरकत में जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को गाजियाबाद से पकड़ लिया है। साथ ही आरोपियों से लूट के पैसे और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं पुलिस को आरोपियों के पास से चाकू और नकली तमंचा भी बरामद हुआ है। जीआरपी थाना हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश यूपी के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। आरोपी इससे पहले भी कई चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *