मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया


ब्यूरो
Posted no : 07/12/2024
देहरादून।
केंद्रीय कैबिनेट में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के निर्णय का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है। निर्णय के तहत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों को लगभग 5,872.08 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे। यह पहल ना केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक और सुलभ शिक्षा का रास्ता भी आसान करेगी।