हरिद्वार।
हरिद्वार में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने हेलमेट और दूसरे उपहार बांटे। यहां सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक पर परिवहन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने वहां से बगैर किसी हेलमेट गुजर रहे बाइक सवारों को हेलमेट दिए और उन्हें भविष्य में बिना हेलमेट बाहर वाहन ना चलाने को लेकर भी सजक किया।

वहीं ई रिक्शा चालकों और दूसरे वाहन चालकों को बैग और दूसरे उपहार दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इस दौरान एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ ई रश्मि पंत समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *