हरिद्वार।
डीएम कर्मेंद्र सिंह ने दुधला दयालवाला गांव पहुंचकर कैंप लगाया। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत डीएम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कुल 32 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिन में ज्यादातर शिकायतें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से जुड़ी हुई रहीं। इसके अलावा कई मूलभूत सुविधाओं के लिए भी ग्रामीणों की ओर से मांग की गई। डीएम के कैंप के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *