हरिद्वार।
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने देर शाम रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे बने पुरुष और महिलाओं के रैन बसेरे पर पहुंचे डीएम ने रेन बसेरों में सर्दी के इंतजामों की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों से ली। डीएम ने रैन बसेरों में विश्राम कर रहे लोगों से भी बातचीत कर उनका हाल जाना।

डीएम ने रैन बसेरों की शरण लेने वाले लोगों के लिए पर्याप्त कंबल, बिस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आने वाले लोगों का प्रॉपर रजिस्टर भी मेंटेन किया जाए और लोगों से सेवाओं का फीडबैक भी लिया जाए। डीएम के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *