मुख्यमंत्री ने किया धुआंधार चुनाव प्रचार, फिर अचानक जा पहुंचे गैरसैण, लोगों से की बातचीत


ब्यूरो
Posted no : 18/11/2024
रुद्रप्रयाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहे। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा, रोड शो और बाइक रैली कर चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में खरीदारी की साथ ही चाय की दुकान पर पहुंचकर लोगों के साथ चाय पर चर्चा भी की। चुनाव प्रचार थमने के बाद मुख्यमंत्री अचानक गैरसैण पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने आम लोगों से बातचीत की और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम लोग खुश नजर आए।