हरिद्वार।
ओवरलोडिंग के कारण हो रहे हादसों से भी निजी बस संचालक सबक नहीं ले रहे हैं। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर पुलिस ने सवारी से ओवरलोड एक बस को सीज किया है। हाईवे पर चेकिंग कर रही श्यामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड मिलने पर बस को सीज कर दिया है। 51 सीटर बस में 85 लोगों को ठूंस कर भरा गया था।

चेकिंग कर रही पुलिस में सभी सवारियों को नीचे उतारा और बिजनौर जिले की बस को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। आपको बता दें कि हाल ही में अल्मोड़ा के मार्चुला में ओवरलोड बस हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर हाइवे पर ओवरलोड और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बिजनौर नंबर की बस को सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *