हरिद्वार।
हरिद्वार में अवैध मजार पर सरकार का बुलडोजर चला है। बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर में अवैध रूप से बना इमामगाह नाम का मस्जिद नुमा स्ट्रक्चर आज ढहा दिया गया है। एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से स्ट्रक्चर को ढहा दिया। देखते ही देखते आलीशान बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। धार्मिक स्ट्रक्चर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। सिंचाई विभाग की ये जमीन किसानों को लीज पर दी गई थी। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को स्ट्रक्चर हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन अवैध स्ट्रक्चर को नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने ध्वस्ति करण की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *