हरिद्वार।
मलिन बस्ती में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। चंडी घाट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई और उन में रखा सारा सामान जल कर रहा हो गया। गनीमत रही की आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। तीन गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि एक झोंपड़ी में चूल्हे पर खाना बनाए जाने के दौरान आग लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *