हरिद्वार।
महंत यति नरसिंहानंद के बयान से नाराज जमीयत उलेमा ए हिंद ने नरसिंहानंद की जमानत खारिज करने की मांग की है। जमीयत उलेमा ए हिंद उत्तराखंड के कुछ पदाधिकारियों ने हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से हेट स्पीच के आरोपी यति नरसिंहानंद को पूर्व में सुप्रीम कोर्ट से दी गई जमानत खारिज करने की मांग की गई है। संगठन के उत्तराखंड के महामंत्री अहसान इलाही ने कहा कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ गलत बयान बाजी करके देश का माहौल खराब करने का काम किया है।
