मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सराहा

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सराहा

ब्यूरो

Posted no : 06/10/2024

 

रुद्रप्रयाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में आयोजित “लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान” कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां भगवती के नौ रूप धारण किए कन्याओं को देख मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हुए, साथ ही मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कन्याएं भी बेहद खुश नजर आई।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती के रूप में आई कन्याओं का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठकर गोबर के दिए भी बनाए। इससे पहले उन्होंने अगस्त्यमुनि मैदान के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग के द्वारा जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत 61 स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के जरिए 75 हजार रुपए प्रति महिला के हिसाब से 45 लाख 75 रुपए का अनुदान दिया गया। जबकि 6 महिला समूहों को सीसीएल के तहत डेढ़ से छह लाख रुपए तक के चेक वितरित किए गए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *