हरिद्वार।
रेलवे ट्रैक पर अवरोध पैदा कर ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने वालों से निपटने के लिए जीआरपी एक मॉकड्रिल करने जा रही है। मॉकड्रिल के तहत ट्रेन डिरेलमेंट के दौरान की कार्यवाही और एसओपी की तैयारी को परखा जाएगा। जीआरपी और आरपीएफ समन्वय बनाकर मॉक ड्रिल से व्यवस्थाओं को परखेंगे। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने बताया कि पिछले दिनों ट्रेन डिरेलमेंट की साजिशों की कई घटनाएं सामने आईं। जिसके बाद जीआरपी अलर्ट मोड पर चल रही है। रेलवे लाइनों पर चेकिंग और गश्त बढ़ा दी गई है। ट्रैक और उसके पास बेवजह घूमते संदिग्धों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। व्यवस्थाओं को फुल प्रूफ बनाने के लिए आरपीएफ के साथ जल्द मॉक ड्रिल की जाएगी।
