हरिद्वार।
9 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच का साधु संतों ने विरोध किया है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद ने जूना अखाड़े पहुंचकर साधु संतों के साथ नारेबाजी करते हुए मैच रद्द करने की मांग की। संतों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ बावजूद इसके बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच खेला जाना हिंदुओं के साथ अन्याय है। यति नरसिंहानंद ने कहा कि मैच को रद्द करने के लिए बीसीसीआई को पत्र लिखा गया है। अगर मैच को रद्द नहीं किया गया तो वे अग्नि समाधि लेने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed