हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में राज्य कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सुल्तानपुर में गोयल ब्रदर्स नाम की फर्म के गोदाम पर छापेमारी करते हुए राज्य का विभाग ने गुटखा और पान मसाला के 40 कट्टे जब्त कर लिए हैं। राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम को फर्म के द्वारा बिलो में हेरा फेरी कर जीएसटी चोरी करने की सूचना मिली थी। जीएसटी डिपार्टमेंट की छापेमारी से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सचल दल और विशेष अनुसंधान शाखा की संयुक्त टीम के प्रभारी डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा ने जानकारी दी कि पकड़े गए माल की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है।माल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी और आंकलन करने के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। छापेमारी की टीम में असिस्टेंट कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राणा, असिस्टेंट कमिश्नर अंजनी कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी सुनील चंदोला, राज्य कर अधिकारी रामलाल जोशी और इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed