हरिद्वार।
हरिद्वार में फ्लाईओवर पर जा रही एक कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना शांतिकुंज के पास मोतीचूर फ्लाई ओवर की है। जब हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस बीच कर सवारों ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। आर में आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *