हरिद्वार।
पुलिस ने हर की पैड़ी क्षेत्र से 500-500 के 17 नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक यहां नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहा था। रविवार को रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि हर की पैड़ी से क्षेत्र में भीड़भाड़ के बीच एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा है।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम दिनेश है जो बागपत जिले के सांकरोद गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से 500 के 17 नकली नोट बरामद हुए हैं। युवक ने बताया कि वह नकली नोट मेरठ से लेकर आया था हरिद्वार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नोटों को चलाने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *