हरिद्वार।
मानसून सीजन में जल भराव से निपटना इस बार भी हरिद्वार जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा। जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आज मानसून सीजन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। सीसीआर भवन में आयोजित मीटिंग में जिला प्रशासन और तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सतपाल महाराज ने अधिकारियों से पिछले साल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़कों और पुलों की मरम्मत को लेकर रिपोर्ट मांगी। साथ ही अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बीते साल मानसून सीजन में हरिद्वार में बारिश ने शहर से लेकर देहात तक कहर बरपाया था। मध्य हरिद्वार क्षेत्र में जहां भारी जल भराव से बाजारों में बड़ा नुकसान हुआ था, वहीं ग्रामीण इलाकों में बाढ़ आ जाने से हजारों लोग प्रभावित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *