हरिद्वार।
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर तेजी से जा रही एक क्विड कार में आग लग गई। अचानक लगी आग को देखकर ड्राइवर ने जैसे तैसे कार को साइड में रोका और कूद कर जान बचाई। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि कार आग का गोला बन गई और देखते ही देखते जलकर मलबे में तब्दील हो गई।

 

क्विड कर रही थी स्कॉर्पियो का पीछा

घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव के पास की है। पुलिस को जैसे ही कार में आग लगने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर सिलेंडर से जल रही आग को बुझाया। कार सवार युवक अमन कुमार ने बताया कि वह कार में अकेला सवार था। चंडी घाट चौक पर एक स्कॉर्पियो कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद वह तेजी से उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान उसकी कार में आग लग गई।

कोई जनहानि नहीं पर कार हुई राख

श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल रिस्पांस पुलिस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और जल्दी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और कर की आग को बुझाया दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *