ऋषिकेश।
ऋषिकेश पुलिस का फिल्मी स्टाइल में आरोपी को गिरफ्तार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एम्स ऋषिकेश में एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी कर दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया था। बुधवार देर शाम हॉस्पिटल के स्टाफ ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया तो पुलिस अपनी गाड़ी एम्स के छठवें फ्लोर पर लेकर पहुंच गई और सीधा वार्ड में गाड़ी घुसा दी। जहां कई मरीजों का इलाज चल रहा था। पुलिस की गाड़ी और भीड़भाड़ को देखकर वार्ड में अफरा तफरी की स्थिति बन गई और कई मरीजों के बेड को भी खिसकाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बचाकर लाने के लिए ऐसा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *