हरिद्वार।
हरिद्वार में गंग नहर में नहाने के लिए पहुंच रहे कई युवा जान जोखिम में डालकर नहा रहे हैं। हरिद्वार के प्रेम नगर घाट, गोविंदपुरी घाट और जटवाड़ा पुल जैसे घाटों पर नवयुवक और छोटे बच्चे ऊंचे पुलों से छलांग लगाकर गंग नहर में नहा रहे हैं। इतना ही नहीं उत्साही युवक सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल को पार पर गहरे अपनी में छलांग लगा रहे हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बीते सप्ताह प्रेम नगर घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई थी।
ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंगा घाटों पर पुलिस की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। ना तो गंगा घाटों पर पुलिस के जवान तैनात नजर आ रहे हैं, और ना ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी लोगों से सुरक्षित गंगा स्नान करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है की गंगा घाटों पर जल पुलिस के जवानों की ओर से समय समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है।
