हरिद्वार।
हर की पैड़ी पर खिलौने और माला बेचने वाले लोगों के बीच दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग हिंसक हो गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हर की पैड़ी में पास दुकान लगाने और पैसों के हिसाब किताब को लेकर झगड़ा हुआ है।

हरकी पैड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है। आपको बता दे की हर की पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोग फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। इनके बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *