हरिद्वार।
ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी मच गई। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाकलान की है। यहां रहने वाली तीर्थपुरोहित परिवार की 63 वर्षीय अर्चना शर्मा घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गंगा सप्तमी पर्व के चलते पूरा परिवार हरकी पैड़ी गंगा स्नान के लिए गया था। तभी घर में घुसकर किसी ने बुजुर्ग महिला के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

परिजन जब घर लौटे तो उन्हे लहूलुहान हालत में वृद्धा का शव मिला। सूचना पाकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।एसएसपी ने कहा कि घटना स्थल पर कोई लूट या चोरी की वारदात नहीं हुई है। इसलिए ये हत्या का मामला प्रतीत होता है। फिंगर प्रिंट्स और फोरेंसिक एविडेंस जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *