हरिद्वार।
हरिद्वार में विवादित धर्म संसद के आयोजक रहे महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी दिसंबर महीने में एक बार फिर धर्म संसद का आयोजन करने जा रहे हैं। हरिद्वार के मालवीय घाट पर पूजा अर्चना करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यति नरसिंहानंद ने जानकारी दी की दिसंबर महीने में गाजियाबाद स्थित डसना पीठ पर एक बार फिर 17 से 21 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें शामिल होने के लिए देश भर के बड़े साधु संतों, धर्माधिकारियों और हिंदू चिंतकों को बुलाया जा रहा है। यति नरसिंहानंद ने कहा कि हरिद्वार में हुई धर्म संसद के दौरान भी हिंदुओं की घटती आबादी का मुद्दा उठाया गया था। लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल में डाल दिया गया। जबकि आज यही बात देश के प्रधानमंत्री सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है ये बड़ी चिंता की बात है। सभी हिंदुओं की एक जुटता के लिए धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस कान्फ्रेस के दौरान उनके साथ श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कथावाचक पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी, विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *