हरिद्वार।
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के लिए बनकर तैयार हुई फाइनल वोटर लिस्ट में कर्मचारियों के अजब गजब कारनामे सामने आए हैं। यहां कनखल क्षेत्र के आचार्यान वार्ड में एक वोटर और उसके पति के नाम के सामने शराब के ब्रांड के नाम लिख दिए गए। लिस्ट में फीमेल वोटर का नाम ब्लैक मोंक और पति का नाम ब्लेंडर प्राइड लिखकर छापा गया है।
शराब के ब्रांड नाम वाली वोटर लिस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग भी इस पर चुटकी ले रहे हैं। वोटर लिस्ट में इसके अलावा और भी कई गड़बड़ियां सामने आ रही है। जिसमें कई परिवारों के नाम गायब है तो कहीं क्षेत्र के नाम गलत लिखे हुए हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
