हरिद्वार।
गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर होटल पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ स्थित फॉर्चून होटल का है। जहां बुधवार को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले का एक युवक गर्लफ्रेंड के साथ आकर रुका था। रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में चले गए। इसके बाद अचानक लड़की ने होटल स्टाफ को युवक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी।

होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवक बदहवास हालत में बाथरूम में पड़ा हुआ था। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज रमेश तनवार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *