हरिद्वार।

रानीपुर कोतवाली में क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर के रहने वाली एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत देकर बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है 26 अप्रैल की रात प्रशांत कुमार राजपूत नाम के एक युवक ने उन्हें मैसेंजर पर एक मैसेज भेजा। मैसेज में अश्लील बातें लिखी हुई थी, साथ ही उसने अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *