हरिद्वार।
हरिद्वार में तीन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई की घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर की बताई जा रही है जब देर रात एक शख्स अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से दो बाईकों पर आए तीन युवकों ने उसे रोका और उसे पिटना शुरू कर दिया। तीनों युवकों ने पीड़ित युवक को जमीन पर लेटा कर लात घूंसो से पीटा और वहां से फरार हो गए। युवक की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। युवकों ने किस बात को लेकर हमला किया ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *