हरिद्वार।
हरिद्वार के बास्केटबॉल प्लेयर आरव खान का नेशनल टीम के कैंप के लिए चयन हुआ है। डीएवी स्कूल का छठी क्लास का छात्र आरव अंडर 14 बास्केटबाल की टीम में इंडियन कैंप को 29 मई को ज्वाइन करेगा। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन ने आरव को शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के मुताबिक इस कैटेगरी में उत्तराखंड से पहली बार किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से आरव और उसके साथी खिलाड़ी उत्साहित हैं। कोच संजय चौहान का कहना है की उत्तराखंड से पहली बार किसी बास्केटबाल खिलाड़ी ने भारतीय कैंप में अपनी जगह बनाई है। जिसके लिए आरव 29 मई को चेन्नई जायेंगे और तीन दिन तक कैंप में रहेंगे। वहां अच्छा प्रदर्शन करने पर आरव का सिलेक्शन भारतीय टीम के लिए होगा। बास्केटबॉल प्लेयर आरव का कहना है कि वह देश के लिए खेल कर देश का नाम रोशन करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *