हरिद्वार।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर बीजेपी आक्रामक है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर कई सवाल उठाए। मदन कौशिक ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आर्थिक सर्वेक्षण की बात कही है क्या कांग्रेस देश की जनता की संपत्ति का बंटवारा करना चाहती है। इसके साथ ही मदन कौशिक ने कांग्रेस पर गैर हिंदुओं के तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और उपाध्यक्ष विकास तिवारी भी मोजूद रहे।

हरीश रावत ने किया पलटवार

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा असहज हो गई है। इसलिए भाजपा के नेता भारत को विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने के बयानों को छोड़कर मंगलसूत्र पर बयान बाजी कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा नेता कांग्रेस पर मंगलसूत्र को लेकर आरोप लगा रहे हैं जिस पार्टी की सर्वोच्च नेता ने अपना मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *