हरिद्वार।
लक्सर में एक युवक ने पुलिस चौकी में जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल 32 साल के प्रशांत धीमान पर एक लड़की को फोन कर परेशान करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई थी।

लक्सर कोतवाली की बाजार चौकी पुलिस ने प्रशांत को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रशांत ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस की मौजूदगी में युवक के जहर खाकर मौत होने की घटना से पुलिस महक में में हड़कंप बचा हुआ है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है की मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। वहीं युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *