हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं को बरसाती मेंढक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय में बाहर आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सीएम धामी ने कहा की ऐसे नेताओं को हमेशा के लिए गायब करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री आज आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में रानीमाजरा में आयोजित जनसभा में शिरकत करने पहुंचे थे। जनसभा में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम धामी ने मंच से जनसभा को संबोधित किया भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पहले ही खत्म हो गई थी और बची कुची कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेताओं को बरसाती मेंढक बताया और कहा कि ऐसे नताओं को जड़ से खत्म करने के लिए जनता भाजपा को वोट दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *