हरिद्वार।
हरिद्वार में रविवार देर रात कबाड़ी में गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख वहां अफरा तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के लिए दौड़ने लगे। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कबाड़ के गोदाम और आसपास के घरों का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। गौरतलब है कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में अवैध रूप से कई गोदाम चल रहे हैं। अक्सर इनमें आग लगने की घटनाएं होती रहती है पुलिस और प्रशासन की अनदेखी यहां लोगों की जान को जोखिम में डाल रही है।
