हरिद्वार।
लोकसभा चुनाव के बीच हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम हरीश रावत के तीन करीबी नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराई। भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं में संजय महंत कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा और मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं।

पुरुषोत्तम शर्मा हरीश रावत के ओएसडी रहे चुके हैं जबकि राजेश रस्तोगी पूर्व दर्जाधारी और हरीश रावत के करीबी रह चुके हैं। सभी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद हरीश रावत पर परिवारवाद का आरोप लगाया और वीरेंद्र रावत को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की। इस दौरान महेंद्र भट्ट और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर विपक्षी नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *