देश में आग लगाने की बात कर रहे शाही परिवार के शहजादे : पीएम


ब्यूरो
Posted no : 03/04/2024
रुद्रपुर।
उत्तराखंड के रुद्रपुर से विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। रुद्रपुर पहुंचे प्रधानमंत्री ने तीसरी बार सत्ता में वापसी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल अभूतपूर्व काम के लिए और बड़े फैसले के होंगे। पीएम ने कहा कि अब 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।पीएम ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण के दलदल में फंस गई है। वह देश हित के बारे में नहीं सोचती बल्कि घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे अब भाजपा सरकार को तीसरी बार चुने जाने पर देश में आग लगाने की बात कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने भी कहीं बड़ी बातें
पीएम से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अब विकास की राह पर निकल पड़ा है। मोदी जी 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने में असफल हो रही है।