हरिद्वार।
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कई सांप निकलने से सनसनी मच गई। मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही बिल्डिंग के अंदर जमा सांपों पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।
सूचना पर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने पहुंचकर मौके से 10 सांपों का रेस्क्यू किया और उन्हें सकुशल जंगल में छोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में मिले सांप किल बैक प्रजाति के बताए जा रहे हैं। वन कर्मियों के मुताबिक ये सांप ज्यादा जहरीले नहीं होते हैं। हालांकि एक साथ 10 सांपों को देखकर मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूरो में भय बना हुआ है।
