झटका: कांग्रेस छोड़ दो पूर्व विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन, अनुकृति गोसाई ने भी छोड़ी कांग्रेस

झटका: कांग्रेस छोड़ दो पूर्व विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन, अनुकृति गोसाई ने भी छोड़ी कांग्रेस

ब्यूरो

Posted no : 16/03/2024

 

देहरादून।
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को चुनावों से पहले लगातार झटको पर झटका मिल रहे हैं। एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले दो पूर्व विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गंगोत्री में पूर्व विधायक विजयपाल सजवान और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियालवी मौजूद रहे।

हरक सिंह की बहु ने भी छोड़ी कांग्रेस

वहीं कांग्रेस को ताजा झटका कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गोसाई ने दिया है। अनुकृति ने भी आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है की अनुकृति गोसाई भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में अनुकृति ने निजी कारणों से पार्टी छोड़ने की बात कही है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *