देहरादून।
उत्तराखंड में अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने वेबसाइट पर 189 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी यूकेपीएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पदों की जानकारी और सेवा की शर्तों को जानने के लिए अभ्यर्थी https://psc.uk.gov.in/
वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
