हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि से पहले शिव भक्त हरिद्वार पहुंचने लगे हैं और हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। कावड़ यात्रा शुरू होने पर हरिद्वार में बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। हालांकि अभी कम संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल भरकर रवाना हो रहे हैं। लेकिन आने वाले तीन-चार दिनों में कावड़ यात्रा जोर-जोर से चलने लगेगी। कावड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। आपको बता दे की 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले हरिद्वार में शिवभक्तों की रौनक नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *