देहरादून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 2 अप्रैल को खाली होने जा रही उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रदेश की 70 विधानसभा में से 47 विधायक बीजेपी के हैं। बीजेपी के संख्या बल को देखते हुए विपक्ष की ओर से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया।

इसके बाद मंगलवार को चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा सांसद बनाए जाने से भाजपायों में खुशी की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास में महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संसद के उच्च सदन में उनकी उपस्थिति से प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *