हल्द्वानी।
बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर पर कुर्की की कार्रवाई चल रही है। जबकि फरार चल रहे अब्दुल मलिक समेत कुल 9 आरोपियों के वांटेड के पोस्टर जारी कर सार्वनिक स्थानों पर लगा दिए गए हैं। हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। जिससे लोग दैनिक जरूरत के सामान खरीद रहे हैं। एडीजी प्रशासन ने भी शुक्रवार को बनभूलपुरा क्षेत्र का जायजा और नई बनी पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया था।

एसएसपी ने जानकारी दी कि फरार आरोपियों के पोस्टर हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। साथ ही बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में अब्दुल मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है। हिंसा के पांच अन्य आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। अब तक मामले में कुल 42 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *