हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा को लालच का ऐसा भूत सवार हुआ की उसने दिव्यांग महिला की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी दरोगा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।
क्या है पूरा मामला
एसएसपी ने बताया कि झगड़ा थाना क्षेत्र के एक नाले में किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो शव की पहचान एक दृष्टिहीन महिला ममता के 14 वर्षीय बेटे नरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में तहकीकात आगे बढ़ी तो रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल छुन्ना सिंह की संलिप्तता भी सामने आई। पूछताछ में हेड कांस्टेबल ने कबूला कि महिला अपने हिस्से की खेती की जमीन बेचकर आई थी। पैसों के लालच में अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि हत्यारोपी एएसआई छुन्ना सिंह, शहजाद और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
