भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा, पार्टी ने बनाया प्रत्याशी


ब्यूरो
Posted no : 12/02/2024
देहरादून।
उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर है। पार्टी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने जा रही है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हो रही सीट के लिए महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदेश में बीजेपी के पास 47 विधायक होने के कारण महेंद्र भट्ट का राज्यसभा सांसद बनना तय माना जा रहा है। राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी महेंद्र भट्ट को शुभकामना दी है।