लक्सर।
हरिद्वार के लक्सर में तीन दिन पहले हुई कपड़ा कारोबारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

लक्सर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि लक्सर निवासी राजेंद्र जो कपड़ा फेरी का काम करता था उसकी हत्या कर शव को पीपली गांव के पास हाइवे किनारे फेंक दिया गया था। लक्सर पुलिस ने शव को कब्जे में करने के बाद मामले की छानबीन शुरू की छानबीन में पता चला कि राजेंद्र का पीपली गांव निवासी राकेश कुमार के साथ उधार के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

राकेश से राजेंद्र ने तीन हजार की चरस उधार खरीदी थी जिसके पैसे को लेकर विवाद था। इसी के चलते राकेश ने फेरी कर देर शाम अपने गांव लौट रहे राजेंद्र को जंगल में ही रोक कर हत्या कर दी और शव को हाइवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी कोई बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *