देहरादून।
जनहित के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है। सीएम ने उन्हें मिले उपहारों को नीलाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री को विभन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पर सीएम को कई उपहार मिलते हैं। इन बहुमूल्य उपहारों को नीलाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही सीएम ने नीलामी के बाद मिलने वाले धनराशि को जनहित के कामों में लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

बुक देने की परंपरा शुरू करें

आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे एक सकारात्मक संस्कृति विकसित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed