हरिद्वार।
31 दिसंबर से बंद पड़े मनसा देवी मंदिर के रोपवे का संचालन आज से शुरू हो गया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 3 महीने के लिए संचालन कर रही मौजूदा कंपनी को ही रोपवे चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 3 महीने की अवधि के अंदर जिला प्रशासन और नगर निगम को रिटेंडरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नए सिरे से होगा रोप वे का टेंडर 

हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौजूदा समय में रोपवे का संचालन कर रही कंपनी निर्धारित धनराशि जमा करके रोपवे चलाएगी और जल्दी ही रोप वे के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। आपको बता दें कि उषा ब्रेको नाम की कंपनी मनसा देवी रोपवे का संचालन करती है। 31 दिसंबर 2023 को कंपनी की लीज खत्म हो गई थी। जिसके बाद मनसा देवी रोपवे को रोक दिया गया था। रोपवे ना चलने के कारण मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed