नाबालिक से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग

ब्यूरो

Posted no : 31/12/2023

 

हरिद्वार/चंपावत
चंपावत में भाजपा के पूर्व नेता द्वारा नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार को गिरने के लिए कांग्रेस जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। हरिद्वार में देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है जबकि भाजपा के नेता ही महिलाओं और बच्चियों का सम्मान नहीं कर रहे हैं। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में पिछले 1 साल में महिला अपराध के कई मामले सामने आए हैं।

आपको बता आपको बता दे की चंपावत जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे कमल रावत पर एक नाबालिक लड़की द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद पार्टी ने कमल रावत को निष्कासित कर दिया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *