देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धामी सरकार की जमकर तारीफ की है। शाह उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून पहुंचे थे। शाह ने कहा कि सिलक्यारा मिशन की सफलता के श्रेय भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केन्द्र सरकार को दे रहे हों लेकिन धामी के कुशल नेतृत्व के कारण की ये बचाव अभियान सफल हो पाया। धामी ने रेस्क्यू के दौरान सभी का मनोबल बढ़ाया और धैर् और शांति के साथ इस मुश्किल मिशन को अंजाम तक पहुंचाया।

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर रहा तरक्की

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तरक्की कर रहा है। धामी सरकार ने पिछले छह माह में 30 से ज्यादा पॉलिसी में परिवर्तन कर उन्हें सुधार और शिथिलता के साथ लागू किया है। उत्तराखण्ड ‘पॉलिसी ड्रिवन स्टेट’ बनने के साथ ही अब ‘पॉलिसी मेकिंग स्टेट’ के रूप में भी अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। निवेश के लिए यही उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत है। धामी सरकार ने कई नए इनिशिएटिव लिये, सीमांत गांवों के लिए काम किया, शानदार चारधाम यात्रा मैनेजमेंट किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *